किसान यात्रा: नजरबंद हुए अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) को उनके आवास में नजरबंद किया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) को उनके आवास में नजरबंद किया गया है। उनके आवास के आसपास सड़कों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात की गई है। बता दें कि आज यानी सोमवार को 11 बजे कन्नौज से समाजवादी पार्टी ‘किसान यात्रा’ को रवाना करने का कार्यक्रम था। आरोप है कि इस यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें उनके आवास में ही नजरबंद किया गया है।

सपा कार्यालय को भी बैरिकेडिंग लगाकर किया सील

वहीं कोरोना संक्रमण का हवाला देकर योगी सरकार उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आवास के साथ ही विक्रमादित्य मार्ग पर सपा कार्यालय को भी बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। कन्नौज में सपा नेताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कास ली है।

इलाके में पुलिस की लगातार जारी है गश्त

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का घर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर है। उनके घर के बाहर निकलने वाले हर बाहरी रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग की है। यह बैरीकेडिंग भी डबल की गई है। उनके घर से लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक इस तरह घेराबंदी की गई है कि वहां तक पहुंचना उनके लिए नामुमकिन है। इलाके में पुलिस कि लगातार गश्त जारी है।

ये भी पढ़े-कन्नौज: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ बाबू को धरा

सपा कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर बैठाने का आरोप

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर बैठाने का भी आरोप है। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘BJP सरकार में किसानों से अन्याय एवं किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ सपा की “किसान यात्रा” से डरी सत्ता इसे रोकने के लिए समाजवादियों का दमन कर रही है। गैरकानूनी तरीके से पुलिस थानों में उन्हें बुला कर, घरों पर जा कर रोक रही है, घोर निंदनीय!
किसान, नौजवान दंभी सत्ता को देंगे जवाब ।

किसानों के समर्थन में Akhilesh Yadav की कन्नौज से पदयात्रा

आपको बता दें सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज यानी सोमवार को कन्नौज से पदयात्रा करेंगे। इस बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) को कन्नौज जाने से रोकने की तैयारी पुलिस के द्वारा की गई है। अखिलेश यादव के ऐलान से भयभीत योगी सरकार ने देर रात में ही उनकी पदयात्रा को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

पुलिस प्रशासन ने Akhilesh Yadav को रोकने के लिए कसी कमर

पुलिस प्रशासन ने सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav )  के आवास तक का इलाका सील किया गया है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पूरे विक्रमादित्य मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अखिलेश यादव के एलान के बाद पुलिस प्रशासन  एलर्ट हो गयी है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने अखिलेश यादव को रोकने के लिए कमर कस ली है।

Akhilesh Yadav ने पदयात्रा का ऐलान करते हुए कहा कि…

गौतम पल्ली से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरा विक्रमादित्य मार्ग बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है। बता दें किसानों के समर्थन में सपा की प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  कन्नौज से पदयात्रा  की शुरुआत करेंगे। अखिलेश यादव ने पदयात्रा का ऐलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है। सपा हर मोड़ पर किसानों के साथ खड़ी है। सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले।  जब तक यह कानून वापस नहीं होता, तब तक समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार पदयात्रा करेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button