कन्नौज के इस इत्र के फैन हैं अखिलेश यादव, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

सपा मुखिया अखिलेश यादव इत्र नगरी यानी कन्नौज की खुशबू के भी मुरीद हैं। अखिलेश यादव को 'इत्र मिट्टी' बहुत पसंद है। इत्र मिट्टी नाम की परफ्यूम की कीमत 3 हजार रुपये है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव इत्र नगरी यानी कन्नौज की खुशबू के भी मुरीद हैं। अखिलेश यादव को ‘इत्र मिट्टी’ बहुत पसंद है। इत्र मिट्टी नाम के परफ्यूम की कीमत 3 हजार रुपये है।

ऐसे बनता है
जब पहली बारिश में पानी की बूंदें सूखी मिट्टी पर पड़ती हैं तो उससे एक खास तरह की खुशबू आती है। इस तरह की खुशबू वाला इत्र भी अब तैयार किया जाता है। कन्नौज में अभिषेक एरोमेटिक्स नाम से इत्र का कारोबार करने वाले अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ये इत्र ‘मिट्टी अत्तर’ नाम से दुनियाभर में मशहूर है। मिट्टी से बनने वाले और अन्य इत्रों को बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा अंतर नहीं है। सबसे पहले मिट्टी को तांबे के बड़े-बड़े पात्रों में पकाया जाता है, फिर आसवन की प्रक्रिया द्वारा पकाई गई मिट्टी की खुशबू को बेस ऑयल के साथ संघनित किया जाता है। इस प्रक्रिया से बेस ऑयल में मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू घुल जाती है।

ये भी पढ़े-अखिलेश सरकार में लगी इस शिला पट्टिका को अराजकतत्वों ने तोड़ा, सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त

कारोबारी ने बताया कि हमारी फैक्ट्री में बने इत्र की सप्लाई सउदी अरब, इरान, इराक, ओमान आदि जगहों पर होती है। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड अखिलेश यादव के परफ्यूम की है। खाड़ी देशों में ‘इत्र मिट्टी’ नाम के परफ्यूम का निर्यात ज्यादा होती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी इस परफ्यूम को बेहद पसंद करती है।

बता दें कि कन्नौज के इत्र का व्यापार पूरे भारत में फैला हुआ है। यूके, यूएसए, सउदी अरब, इरान, इराक, ओमान आदि जगहों पर भी इत्रों का निर्यात होता है। कन्नौज में इत्र बनाने की करीब 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं। इत्र का प्रयोग पूजा, खान-पान, इलाज और खास मेहमानों के स्वागत में होता था लेकिन अब इसे गुटखे, जर्दा, कॉस्मेटिक्स और पान मसाले में सुगन्ध के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button