लखनऊ: बैंक की लाइन में जन्मे ‘खजांची’ का अखिलेश यादव ने केक काटकर मनाया बर्थडे

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर साल की तरह इस साल भी नोट बंदी में जन्मे खजांची का जन्मदिन मना रहे हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर साल की तरह इस साल भी नोट बंदी में जन्मे खजांची का जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान अखिलेश यादव ने खजांची का जन्मदिन केक काट कर मनाया। 

कौन है खजांची

कानपुर के सरदारपुरवा गांव निवासी सर्वेषा देवी ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके अनंतपुर गांव में रहती है। साल 2016 में आठ नवंबर को सर्वेषा पैसा निकालने के लिए बैंक गई थी।

ये भी पढ़े- मथुरा : दो अभियुक्तो को नशीले पदार्थ के साथ वृन्दावन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

वह लाइन में लगी थी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया था। तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। उन्होंने उस बच्चे का नाम खजांची यादव रख दिया था। अखिलेश खजांची का जन्मदिन हर साल मनाते हैं। वह उसे उपहार में घर दे चुके हैं।

सपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता और पूर्व सांसद कांग्रेस के दिग्गज नेता

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा के पूर्व नेता और पूर्व सांसद कांग्रेस के दिग्गज नेता राम सिंह पटेल को पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई। अखिलेश यादव की उपस्थिति में तीन पूर्व सांसदों बालकुमार पटेल ,कैसर जहां, कैलाश यादव और एक पूर्व विधायक रामकुमार पटेल ने समाजवादी पार्टी जॉइन की।

डकैत ददुआ के भाई है राम सिंह पटेल। कांग्रेस नेता बाल कुमार पटेल भी सपा का दामन थाम लिया है। राम सिंह पटेल समाज के पार्टी में शामिल होने से सापा को मजबूती मिलेगी। पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। अखिलेश यादव 2022 की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरे दलों के दिग्गजों को सपा जॉइन कराया जा रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button