भाजपा राज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सबसे ज्यादा आघात हुआ: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को 'सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य' का संविधान अंगीकृत और आत्मार्पित किया गया था।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को ‘सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य’ का संविधान अंगीकृत और आत्मार्पित किया गया था।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने तब यह चेतावनी दी थी कि संविधान के प्रयोग में नीति और नीयत की भी अहम भूमिका होगी। ऐसे में यह आवश्यक है कि लोकतंत्रात्मक गणराज्य भारत में सत्ता के शीर्ष में बैठे लोगों की लोकतंत्र में अटूट निष्ठा होनी चाहिए।

सबकी भाजपा राज में अनदेखी हो रही है

अखिलेश ने कहा, लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, यह बात भुलाई नहीं जा सकती। संविधान उद्देशिका में जिस सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता एवं विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जिक्र है उन सबकी भाजपा राज में अनदेखी हो रही है। समाजवादी पार्टी बराबर यह मांग उठाती रही है कि जाति आधारित जनगणना हो ताकि हर समाज को संख्या बल पर सानुपातिक प्रतिनिधित्व हासिल हो सके। भाजपा इसके विरोध में है क्योंकि वह आरक्षण समाप्त करना चाहती है।

ये भी पढ़े-पुलिस मुठभेड़ में एक लाख इनामी बदमाश ढेर, एक एसआई और कॉन्स्टेबल घायल

असहमति को देशद्रोह का तमगा दिया जाने लगा – सपा प्रमुख

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सबसे ज्यादा आघात भाजपा राज में हुआ है। असहमति को देशद्रोह का तमगा दिया जाने लगा है। बच्चों को मिड-डे-मील में नमक-रोटी दिए जाने का सच दिखाने पर पत्रकार को जेल भेजा जाता है। सच लिखने पर पत्रकारों की जानें तक गई है। सरकार का रवैया एकपक्षीय रूप से समाज के कमजोर वर्ग पर हमलावर जैसा है।

ऐसे में लोकतंत्र के सामने खतरा विद्यमान है

उपासना और धार्मिक विश्वासों पर चोट की जा रही है। भाजपा समाज में कटुता और वैमनस्य बो रही है। उससे संविधान की प्रतिष्ठा और सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? ऐसे में लोकतंत्र के सामने खतरा विद्यमान है। संविधान का पाठन और पालन दोनों होगा तभी उसकी सार्थकता हो सकेगी! भारत के लोगों को संकल्प लेना है कि वह संविधान को बचाने को सतर्क और सजग हो जायें।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button