इस उपाय से मात्र 10 मिनट में भाग जाएंगे घर के सारे मच्छर

मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बना रहता हैं। मच्छर आपको बड़ी से बड़ी बीमारी का शिकार बना सकते हैं।

मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बना रहता हैं। मच्छर आपको बड़ी से बड़ी बीमारी का शिकार बना सकते हैं। ये न सिर्फ रात को आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि दिन में भी आपकी सेहत के दुश्मन बने नजर आते हैं। इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ये उपाय भी कई बार आपके शरीर के लिए घाटक साबित हो सकते हैं। बता दें, अपने घर में मौजूद कई घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी सेहत के इन दुश्मनों से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।

कपूर: कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर मिनटों में भाग जाएंगे।

ये भी पढ़े-यूपी उपचुनाव: मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी की शानदार जीत, लकी यादव हुए विजयी

लहसुन: लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें। मच्छर छूमंतर हो जाएंगे।

नींबू और नीलगिरी का तेल: मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इसे हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।

नीम का तेल: नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।

पुदीना: पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।

तुलसी का रस लगाएं: शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।

लैवेंडर: यह न सिर्फ खुशबूदार है पर एक शानदार तरीका भी है मच्छरों से बचने का। इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button