ममता बनर्जी पर हुआ हमला, भाजपा ने कहा- झूठ बोल रहीं CM

बुधवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी प्रचार के दौरान आई चोट।

बुधवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamata banerjee) के चुनावी प्रचार के दौरान आई चोट। ममता बंगाल के नंदीग्राम में चुनावी प्रचार कर रही थीं। जिसके बाद उन्हें तत्काल अवस्था में कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को साज़िश बताते हुए ममता ने हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की 4-5 लोगों ने यह साज़िश को अंजाम दिया। उन्होंने कहा पहले उन्हें कार में धक्का दिया गया और फिर जबरन कार का दरवाजा बंद करके उनके पैर को कुचलने की कोशिश की।

ममता  (mamata banerjee) की हालत गंभीर बताई जा रही। उनके बाएं पैर में गहरी चोट और सांस फूलने की सूचना सामने आई है। जिसकी वजह से उनके समर्थक अलग अलग स्थानों पर आगजनी और नारेबाज़ि कर रहे है। ममता के लिए तत्काल अवस्था में 6 डॉक्टरों की टीम बनाई गयी और तुरंत इलाज शुरू हो गया है। उनके सभी तरह के टेस्ट और पैर का x-ray लिया गया , और उनको पेनकिलर दी गयी।

ये भी पढे़-बाँदा : बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जिला

चुनावी माहौल के बीच ऐसे आरोप ने सियासी गर्मागर्मी को और बढ़ा दिया है। जिसपर देशभर से अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मौके पर ही राज्यपाल समेत कई मंत्री ममता को देखने पहुंचे। टी.एम.सी. ने चुनाव आयोग से इस हमले की शिकायत की। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राजकीय चुनाव आयोग से इस विषय पर रिपोर्ट मांगी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ममता बनर्जी (mamata banerjee) की चोट पर चिंता जताते हुए अच्छे स्वास्थ की कामना की। वहीं सियासी माहौल पर ध्यान देते हुए भाजपा के कई नेताओ ने उनके उस आरोप को झूठ बताया। भाजपा ने उनके इस आरोप को झूठ और उनका नाटक बताया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा ममता साहनुभूति पाने के लिए ये नाटक कर रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उनपर हमला होने पर भी प्रश्न उठाए गए है। वही कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने भी इसे ममता का नाटक कहा है।

चुनावी प्रचार के दौरान हमला होना वो भी राज्य के मुख्यमंत्री पर एक संगीन आरोप है। जिसपर पूछताछ और कार्यवाही शुरू हो गयी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button