आजमगढ़: दादा के लिए खाना लेकर घर से निकली थी किशोरी, रास्ते में दरिंदों ने पकड़कर ….

माता चन्द्रकला ने गुरुवार को ही शाम 6:45 पर 112 को सूचना दी थी। तभी से पुलिस जांच में जुटी थी और शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे घर से लगभग एक किमी की दूरी पर कुएं से शव को बरामद किया गया।

आजमगढ़ : सरायमीर थाना के सिकरौर सहबरी गांव निवासिनी अंशिका यादव 15 वर्ष पुत्री रामचन्द्र यादव गुरुवार को दिन में 11 बजे अपने दादा कामता यादव को खेत में भोजन देने गई थी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ा

लगभग एक किमी की दूरी पर कुएं से शव को बरामद

तब से गायब थी। माता चन्द्रकला ने गुरुवार को ही शाम 6:45 पर 112 को सूचना दी थी। तभी से पुलिस जांच में जुटी थी और शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे घर से लगभग एक किमी की दूरी पर कुएं से शव को बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अंशिका जब काफ़ी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली व घर नहीं आई तब उसकी मां ने पट्टीदारी के जितेंद्र यादव के ख़िलाफ़ तारीख दी कि वही लेकर कहीं गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मुकदमा पंजीकृत

पुलिस जितेंद्र को लेकर कई घंटे इधर-उधर तलाश करती रहे तब सुबह उसके निशानदेही पर गांव के पास कुएं में लाश बरामद हुई। हालांकि पुलिस को शक है कि घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर खोजबीन कर रहा है शव को थाना पर लाया गया था और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button