बहराइच: हुआ भीषण हादसा, सीएम योगी ने किया गहरा शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें पांच लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें पांच लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया और सिंगाही के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक एक महिंद्रा गाड़ी में सवार 16 यात्री अम्बेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ के दर्शन करके लौट रहे थे। तभी पयागपुर थाना क्षेत्र के शिव दहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े: राजस्थान: अशोक गहलोत ने पटाखों पर लगाया बैन, सामने आई बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button