बाराबंकी : यूपी में नाबालिग की चीख से फिर फैली सनसनी

बाराबंकी से  दिल दहला वाली ख़बर सामने आयी है। यहाँ नाबालिक दलित लड़की का अर्धनग्न अवस्था  में

बाराबंकी से  दिल दहला वाली ख़बर सामने आयी है। यहाँ नाबालिक दलित लड़की का अर्धनग्न अवस्था  में खेत मे शव पड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।  यूपी में फिर नाबालिक लड़की से बर्बरता का मामला सामने आया है। परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।  धान काटने गयी 15 साल की बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था मे मिला है । पुलिस मामलें की जांच में जुटी है। यह मामला बाराबंकी के सतरिख इलाके का है। 

खेत में धान काटने गई दलित किशोरी का शव दूसरे खेत में पाया गया। उसके दोनों हाथ-पैर बांधने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोरी के पिता ने बेटी से दुराचार का भी आरोप लगाया है। मौके पर दो अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।

पिता उसे खोजने सवा किलोमीटर दूर खेत पहुंचा

दलित लड़की  बुधवार की शाम मजदूरी करके घर लौटा तो उसे अपनी 17 वर्षीय पुत्री नहीं दिखी। पत्नी ने बताया कि बिटिया चार बजे खेत में धान काटने गई है। अंधेरा होने पर भी बेटी नहीं आई तो पिता उसे खोजने सवा किलोमीटर दूर खेत पहुंचा। लेकिन खेत में लड़की नहीं मिली तो वह उसे आसपास तलाशने लगा। तभी उसे पड़ोस के खेत में बेटी का शव पड़ा दिखा। मजदूर ने गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

किशोरी का उसी की शर्ट से गला कसा गया था। शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी से दुराचार हुआ है और आरोपियों ने बेटी की हत्या की है। गम्भीर वारदात को देखते हुए दोनों अपर पुलिस अधीक्षक के साथ आस-पास के कई थानों की पुलिस गांव बुला ली गई। यूपी में फिर नाबालिक लड़की से बर्बरता का मामला सामने आया है। परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button