बरेली : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर दिया बड़ा बयान….

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कुछ बची नहीं है और प्रदेश में लगातार घटनाएं हो रही हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कुछ बची नहीं है और प्रदेश में लगातार घटनाएं हो रही हैं और ऐसी गंभीर घटना है कि जिसकी आप और हम कल्पना कर नहीं कर सकते।

 

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का कानून व्यवस्था नहीं ठीक है, वहां विकास की उम्मीद नहीं कर सकते। पुलिस को काम करना चाहिए कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लेकिन सरकार ने पुलिस को पॉलिटिकल पार्टी को परेशान करने के लिए लगा रखा है।

यह भी पढ़ें-कोरोना की चपेट में आए आम आदमी पार्टी के नेता, ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने कहा कि सच्चे और ईमानदार अधिकारियों को काम करने की खुली छूट नहीं मिलेगी तो आप कैसे उम्मीद करोगे कि कानून व्यवस्था ठीक हो जाए। यह लगातार राजनीति लोगों के पीछे पुलिस लगाई हुई है। ईमानदार अधिकारियों को घर बैठा हुआ है, तो कैसे उम्मीद करोगे एक उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक हो जाए।

उन्होंने कहा कि इससे खराब बात क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री ने अपना काम पूरा नहीं किया, अपना काम नहीं दिखा पा रहे हैं तो दूसरों के काम के साथ अपनी सेल्फी खिंचवा रहे हैं।

Report- rahman

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button