बरेली : भारी बारिश की वजह से बरेली में महिला के ऊपर गिरा मकान का मलबा, कटर और हथौड़े की मदद से निकाला गया महिला को

यहां पे बारिश कहर बनकर लोगो पे बरसी है। भारी बारिश की वजह से बरेली के शीशगढ़ पे एक मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसके मलबे में एक महिला दब गई।

कुछ समय पहले तक प्रदेश के लोग ऊपर वाले से बारिश करने की गुजारिश कर रहे थे। वहीं प्रदेशवासी अब बरसात न होने की दुआ मांग रहे है। खासकर बरेली और श्रावस्ती जिले के आसपास के इलाके के लोग ऐसी दुआ मांग रहे है और इसके पीछे की वजह बरेली जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश है।

यहां पे बारिश कहर बनकर लोगो पे बरसी है। भारी बारिश की वजह से बरेली के शीशगढ़ पे एक मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसके मलबे में एक महिला दब गई।

इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी मुश्किलों के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उस महिला को निकालकर स्पताल में भर्ती करवाया।

कटर और हथौड़ा से लिंटर काटकर महिला को निकाला

भारी बारिश की वजह से शीशगढ़ के पडौरी गांव में एक मकान ढह गया। जिसकी वजह से एक महिला उस मलबे में बुरी तरह दब गयी। जिस वक़्त घर का मलबा गिरा उस वक्त महिला अकेली वहां पे मौजूद थी। महिला को निकलने के लिए लोगों को पहले कटर और हथौड़ा से बरेली को काटना पड़ा। जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

श्रावस्ती में आया जल प्रलय

लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते वहां के इलाकों में जल प्रलय आ गया है। वहां पे सड़के तालाब में तब्दील हो गयी है। वहीं घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दुश्वार है. घर और आंगन पानी में डूबा हुआ है जिससे लोगों ने अपना घर छोड़कर सड़कों पर अपना बसेरा बना लिया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button