बरेली: महिला सिपाही को छेड़ते हुए मनचले ने कहा- तुम इतनी पतली हो फिर….

मनचले ने महिला सिपाही को छेड़ते हुए कहा कि तुम इतनी पतली हो रायफल कैसे संभालती हो।

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बहुत मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में सख्ती बररते हुए इन मनचलों को पकड़ने में लग गई। पुलिस ने एक ऐसा जाल बिछाया जिसमें एक मनचला फंस गया। फिर उस मनचलें की जमकर पिटाई कर डाली। 

‘तुम इतनी पतली हो रायफल कैसे संभालती हो’…

एक मनचले नें यूपी पुलिस की महिला सिपाही को भी नहीं छोड़ा। मनचले ने एक महिला सिपाही को राह चलते छेड़छाड़ की। मनचले ने महिला सिपाही को छेड़ते हुए कहा कि तुम इतनी पतली हो रायफल कैसे संभालती हो।

ये भी पढ़ें-झाँसी : छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में किया प्रदर्शनी का आयोजन

महिला सिपाही ने पुलिस स्टेशन में फोन करके पुलिस को बुला ली

इतना सुनते ही महिला सिपाही ने मनचले को दबोच लिया। मनचले की खूब पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं महिला सिपाही ने पुलिस स्टेशन में फोन करके पुलिस को बुला लिया।

पुलिस बल के आने की खबर सुनते ही मनचले की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। महिला सिपाही की पकड़ से खुद को छुड़ाने के बीच महिला सिपाही को धक्का देकर भाग गया।

छेड़छाड़ करता था उनपर भद्दी टिप्पणियां करता था

इस दौरान मनचले का मोबाइल फोन वहीं गिर गया। महिला सिपाही ने बताया कि ये मनचलों रोज आते जाते लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था उनपर भद्दी टिप्पणियां करता था। आज ये मेरे हाथ लगा तो पीट पीट कर इसको सबक सीखा दिया।

ये था मामला

महिला सिपाही के इलाके से छेड़छाड़ का मामला सामने आया तो महिला सिपाही ने इससे निपटने के ठान ली। महिला सिपाही में बिछाए जाल में मनचला फंस गया। फिर अपनी आदत से मजबूर मनचलें ने रोज की तरह महिला सिपाही को ही छेड़ डाला। फिर क्या महिला सिपाही ने उसे सबक सिखा दिया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button