सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन (बेदी) ने कृषि कानूनों के खिलाफ की भूख हड़ताल

ये कृषि कानूनो को किसान व देशहित मे तुरन्त वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी व राष्ट्रीय प्रवक्ता मौ हुसैन जिलानी के नेतृत्व मे अनगिनत किसान पहुंचे तथा रामलीला मैदान पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे

सहारनपुर – नये कृषि कानूनो (agricultural laws) को किसान व देशहित मे तुरन्त वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी व राष्ट्रीय प्रवक्ता मौ हुसैन जिलानी के नेतृत्व मे अनगिनत किसान पहुंचे तथा रामलीला मैदान पर सांकेतिक भूख हड़ताल  (strike against ) पर बैठे तथा सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया।

किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है

जिसके द्वारा उन्होंने बताया की एक तरफ तो सरकार देश के अन्नदाता को सर्वोपरी मानती है लेकिन इन्हीं किसानों को नई कृषि कानून थोपकर घेरना चाहती है एक तो पहले से ही किसान सरकार की नीतियों से परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है और उस पर नित नए कानून बनाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-महोबा: डीसीएम ने मारी पीआरवी 112 को टक्कर होमगार्ड की मौत

जिसे भाकियू बेदी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी पिछले लंबे समय से किसान ने नए कृषि कानूनों (agricultural laws) को वापस ले जाने की मांग को लेकर दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में आंदोलित हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

यदि किसान बिल  वापस नहीं किया गया तो देश भर में किसान भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे इसी कड़ी में आज भारतीय किसान यूनियन बेदी गुट ने सांकेतिक भूख हड़ताल की है यदि अब भी सरकार न चेती तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सभी किसान बाध्य होंगे

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button