कौशांबी : सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

कौशांबी जनपद में रात को अवैध निर्माण कर रहे सत्ताधारी नेता और उनके गुर्गों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दोनो को प्रयागराज रेफ़र कर दिया गया हैं।

कौशांबी जनपद में रात को अवैध निर्माण कर रहे सत्ताधारी नेता और उनके गुर्गों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दोनो को प्रयागराज रेफ़र कर दिया गया हैं। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया हैं और उनके कब्जे से एक राइफल भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े-आजमगढ़: असलहे के दम पर बदमाशों ने किया युवक का अपहरण

उमेश केसरवानी भाजपा नेता भी हैं

घटना चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। जहाँ काजू गाँव के रहने वाले अवधेश कुमार दुबे और उमेश केसरवानी से भूमि को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उमेश केसरवानी भाजपा नेता भी हैं। उन्होंने विवादित भूमि पर अचानक निर्माण शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत अवधेश मिश्रा ने पुलिस से कर निर्माण को रुकवा दिया।

लेकिन पुलिस के मौके से हटते ही निर्माण दोबारा शुरू कर दिया। इस पर अवधेश आदि ने एसडीएम चायल ज्योति मौर्या से स्टे ऑर्डर लेकर आये।  आरोप हैं कि स्टे होने के बावजूद दबंग भाजपा नेता रात में ही भूमि पर निर्माण करवा रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगो ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। जिसकी चपेट में आ कर दिवाकर दुबे और मोहित दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एक लाइसेंसी राइफ़ल को बरामद किया

सूचना पर गांव पहुची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से दोनो घायलो को इलाज़ के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एसआरएन रेफ़र कर दिया। चरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही मौके से पुलिस ने एक लाइसेंसी राइफ़ल को बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। एसडीएम के स्टे आर्डर के बाद पुलिस ने 4 दिसंबर तक निर्माण का रुकवा दिया था ।इसके बावजूद पीड़ित पक्ष ने मौके पर पहुंच कर दीवाल गिराने लगे। जिस पर आरोपियों ने अपनी लाइसेंसी राइफल से रायफल से फायर कर दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – सैफ रिज़वी

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button