लखनऊ: बीजेपी के इस वरिष्ठ और दिग्गज पूर्व सांसद का हुआ निधन

भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का बुधवार की रात निधन हो गया।

भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह (MP Satyadev Singh) का बुधवार की रात निधन हो गया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम साँस ली। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक गोंडा के पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पदों पर रह चुके सत्यदेव सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

उनकी तबियत कहरब होने के बाद मेदांता में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही देवीपाटन मंडल में शोक छा गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी तक में शामिल रहे थे

जिले ही नहीं मंडल में भाजपा के सिरमौर कहे जाने वाले सत्यदेव सिंह (MP Satyadev Singh) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। अपनी सादगी और पारदर्शी राजनीति के कारण श्री सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी तक में शामिल रहे थे। एक निर्विवाद राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने 1977 में गोंडा से सांसद पद का चुनाव लड़ा और जीते। राम मंदिर आन्दोलन में भी देवीपाटन मंडल से उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े-बुलंदशहर: एक शाम शहीदों के नाम

इसी माह उनकी धर्मपत्नी का निधन भी हो चुका है

लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अभिन्न मित्रों में से एक श्री सिंह को कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता में भर्ती कराया गया था। दुखद यह कि इसी माह उनकी धर्मपत्नी का निधन भी हो चुका है। इसके बाद वे सदमें में रहे। श्री सिंह के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायन तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार सुबह गोंडा स्थित उनके आवास पर मंडल भर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button