जौनपुर: बीजेपी ने पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का किया अभिनन्दन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में जौनपुर स्थित एक होटल में नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का अभिनंदन किया गया।

जौनपुर भारतीय जनता पार्टी(BJP) के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में जौनपुर स्थित एक होटल में नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहे, अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा(BJP) की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यह जीत 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त करती है। परन्तु प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जनता के बीच लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी तभी 2022 में हम पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप विजय हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने पार्टी के संगठन को बूथ स्तर से भी नीचे पन्ना समिति तक ले जाने का आह्वान किया हर बूथ की मतदाता सूची के एक-एक पन्ने में जितने भी मतदाता हैं पन्ना समिति के पदाधिकारी उनसे नियमित संपर्क व संवाद स्थापित करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक प्रमुख अपने अपने क्षेत्र में जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे, विजय के बाद अब हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गयी है। हमें जनता की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरना है पार्टी के 8 ब्लाक प्रमुख अब ग्रामीण परिवेश के विकास का नया प्लेटफार्म तैयार करेंगे, गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम संकल्पित है, केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिला है, इसका फायदा हमे आगामी चुनाव में जरूर मिलेगा।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार गतिशील रहते है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ हम समाज के बीच में है। 2022 के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है,।

ब्लाक प्रमुख चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता उत्साहित है,अब 2022 में और ज्यादा उत्साह के साथ जु़ट जाने की आवश्यकता है। इसके पहले जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने अभिनन्दन भाषण में सबका स्वागत अपने अंदाज में किये जिसके लिये वो जाने जाते है। इस दौरान सम्मानित होने वाले जिला पंचायत सदस्य में श्यामबाबू यादव, रमेश सिंह, सूबेदार सिंह, नगीना सिंह, आनंदिता सिंह, ब्लाक प्रमुखों में सम्मानित होने वालों में पूनम यादव, मंजू सिंह, बृजेश यादव, विद्या तिवारी, माण्डवी सिंह, ऊषा शुक्ला, संजय सिंह, सत्येन्द्र सिंह फन्टू हुये।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button