पूजा के लिए नहाने से पहले तोड़ें फूल, इन चीजों का पालन जरूर करें

नहाना हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। इससे सेहत के अलावा कई धार्मिक पहलू भी जुड़े हुए हैं।

नहाना हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। इससे सेहत के अलावा कई धार्मिक पहलू भी जुड़े हुए हैं। शास्त्रों और पुराणों में नहाने के बाद कई कामों को करने की मनाही की गई है। पूजा करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

पूजा के लिए नहाने से पहले फूल तोड़ें
पुराणों के मुताबिक, पूजा करते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। नहाने के बाद कभी भी पूजा के लिए फूल नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नहाने के बाद तोड़े गए फूल को चढ़ाने पर भगवान उसे स्वीकार नहीं करते हैं। इसलिए हमेशा साफ हाथों से नहाने से पहले फूल को तोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़े-बड़ी खबर : देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार

नहाने से पहले पूजा के बर्तन साफ करें
शास्त्रों की माने तो पूजा के बर्तनों को भी नहाने से पहले ही साफ कर लेना चाहिए। इंसानों की तरह भगवान के बर्तन को भी झूठा माना जाता है। अगर आप नहाने के बाद झूठे बर्तनों को साफ करते हैं तो आप अशुद्ध माने जाते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को फिर से स्नान करना जरूरी हो जाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button