Viral Video: शादी के दिन दुल्हन ने पहना 100 किलो का लहंगा, हर कोई रह गया दंग

हर व्यक्ति के जीवन में शादी का दिन अहमियत रखता है। उस दिन वह दुनिया का सबसे जुदा इंसान दिखना जाता है।

हर व्यक्ति के जीवन में शादी का दिन अहमियत रखता है। उस दिन वह दुनिया का सबसे जुदा इंसान दिखना जाता है। ऐसा व्यक्ति जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहे। इसके लिए दूल्हा हो या दुल्हन अपनी पूरी क्षमता, योग्यता, ऊर्जा लगाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। लेकिन कई बार सबसे खास दिखने की चाह में कुछ ऐसा चुन लिया जाता है जो खूबसूरती कम चर्चा का विषय ज्यादा बन जाता है।

वायरल हुआ वीडियो

शादियों का सीजन होने के कारण आए दिन दूल्हा-दूल्हन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तानी दुल्हन का ऐसा ही एक पुराना वीडियो फिर से इंटरनेट पर छा गया है। जिसमें उन्होंने हाथ की कढ़ाई से बना हुआ एक विशाल लाल लहंगा पहना था। बता दें स्कर्ट की पगडंडी और घेरा इतना लंबा और विशाल था कि इसने पूरे मंच को ढक लिया। यहां तक कि सीढ़ियों से नीचे तक चला गया। उन्होंने अपने लुक के लिए मांग टीका और रेड नेकपीस पहना है।

लोगों ने किया ट्रोल

वहीं दूल्हे ने गोल्डन शेरवानी और मैरून पगड़ी के साथ सिंपल लुक चुना है। यही वीडियो पिछले साल भी वायरल हुआ था। जहां कुछ लोगों ने उनके लुक को पसंद किया तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं लोगों ने कमेंट किया है कि इतने भारी लहंगे को पहनकर दुल्हन चली कैसे होगी। जबकि कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा है कि दुल्हन ने लहंगा पहना है या लहंगे ने दुल्हन को। नीचे देखें वीडियो।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button