11 साल की लड़की के साथ हुई ये अजीबोग़रीब घटना, घर वालों के उड़े होश

इस दौरान बच्चों के भीतर कई बड़े शारीरिक बदलाव होते हैं। उनके अंदर कई हार्मोनल विकास होता है, ऐसे में इतनी छोटी उम्र में बच्चे को जन्म देना वाकई चौकाने वाली बात है।

किसी भी स्त्री के लिये वो वक्त बहुत खास होता है जब वो मां बनती है। ये बात तो हर कोई जानता है कि एक बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया कितनी ज्यादा कठिन होती है। कितना ज्यादा दर्द सहन करना पड़ता है एक स्त्री को बच्चे को जन्म देने के लिए।

वैसे तो मां बनने की कोई उम्र तो नहीं होती पर अगर हम आपसे ये कहे की एक 11 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है, तो क्या आप हमारी बात मानेंगे शायद नहीं पर हम आपको बता दे कि ये बात 100 प्रतिशत सच है।

ब्रिटेन में रहने वाली एक 11 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही वो 11 साल की लड़की ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां बन गयी है। इस घटना के बाहर आने के बाद सभी का दिमाग घूम गया है। इतनी छोटी सी उम्र में शरीर के कई ग्रंथियों का ठीक ढंग से विकास नहीं हुआ होता।

इस दौरान बच्चों के भीतर कई बड़े शारीरिक बदलाव होते हैं। उनके अंदर कई हार्मोनल विकास होता है, ऐसे में इतनी छोटी उम्र में बच्चे को जन्म देना वाकई चौकाने वाली बात है।

आपको जानकर हैरानी होगी की यह लड़की 10 वर्ष की उम्र में ही गर्भवती हो गई थी। तकरीबन 30 सप्ताह गर्भ धारण करने के बाद लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। फ़िलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मां और बच्चे दोनों इस समय पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों ही डॉक्टरों की निगरानी में है। लड़की के माता-पिता को जब इस बात का पता चला की उनकी बेटी इतनी कम उम्र में गर्भवती हो गयी है। तो पहले तो उन्हें इस बात पर बिलकुल भी विश्वास नहीं हुआ।

आपको बता दे कि ब्रिटेन में ये कोई पहला मामला नहीं है जहां पे छोटी उम्र की लड़की मां बनी हो। इससे पहले भी वहां पे कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। जैसे कि साल 2006 में भी टेरेसा मिडलटन नामक 12 वर्षीय लड़की मां बनी थी।

इसके बाद 2014 में एक 12 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था। ये दोनों ही मामले ब्रिटेन के थे। आपको बता दें कि सबसे कम उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड पेरु की एक लड़की लीना मदीना के नाम है, जो महज 5 साल की उम्र में ही मां बन गई थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button