पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के खिलाफ दर्ज़ हुआ केस, जानें पूरा मामला

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल, मुंबई के ड्रेगन फ्लाई नाम के एक पब में कोरोना के नियमों का पालन न करते हुए कई लोग पकड़े गए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल, मुंबई के ड्रेगन फ्लाई नाम के एक पब में कोरोना के नियमों का पालन न करते हुए कई लोग पकड़े गए थे। इनमें सुरेश रैना भी शामिल हैं। रैना पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस क्लब में एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी भी मौजूद थीं। साथ ही क्लब में कई बड़े चेहरे भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पार्टी में कई सिंगर भी थे। ड्रैगन फ्लाई क्लब में पुलिस ने की थी छापेमारी। अब तक 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज़ हुआ है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था

34 वर्षीय क्रिकेटर (Suresh Raina) पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांच सितारा होटल में स्थित इस क्लब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। किसी ने मास्क नहीं लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।  पुलिस सूत्रों की माने तो रात तीन बजे तक जारी इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थीं। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़े-खरमास के महीने में अगर आप भी करे ये काम तो मिलेगा फल….

महेंद्र सिंह धोनी के साथ अचानक संन्यास का एलान किया था

क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की गई है। सुरेश रैना (Suresh Raina) साल 2020 में अलग-अलग कारणों से चर्चाओं में रहे। आईपीएल से ठीक पहले 15 अगस्त को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अचानक संन्यास का एलान किया। टीम के साथ यूएई भी गए, लेकिन निजि कारणों का हवाला देते हुए बिना कोई मैच खेले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button