सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद

तुमने किसी को कुछ पैसे तो नहीं दिये, कितने पैसे आये तुम्हारे खाते में?’’ यह सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की ताहरपुर निवासी एक लाभार्थी तबस्सुम से पूछा। मुख्यमंत्री ने एक दूसरी लाभार्थी दर्शन देवी से भी वर्चुअल संवाद किया।

सहारनपुर ‘तुमने किसी को कुछ पैसे तो नहीं दिये, कितने पैसे आये तुम्हारे खाते में?’’ यह सवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की ताहरपुर निवासी एक लाभार्थी तबस्सुम से पूछा। मुख्यमंत्री ने एक दूसरी लाभार्थी दर्शन देवी से भी वर्चुअल संवाद किया।

ये भी पढ़े-दिल्ली हिंसा के बाद अब इस किसान संगठन के नेता ने किया बड़ा ऐलान, कहा- 30 तारीख को…

जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा जनमंच सभागार में बुधवार की शाम चार बजे मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की दो लाभार्थियों से सीधे वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लाभार्थी दर्शन देवी से बात की। मुख्यमंत्री द्वारा दर्शन देवी और तबस्सुम से किया गया संवाद कुछ इस प्रकार रहा-
मुख्यमंत्री-तुम्हारा मकान बन गया है।
दर्शन देवी- जी, बहुत अच्छा बन गया है।
मुख्यमंत्री-सब पैसा मिल गया है?
दर्शन देवी- जी, दो लाख रूपये मिल गये हैं, बाकी आज आ जायेंगे।
मुख्यमंत्री- कितने बच्चे हैं?
दर्शन देवी- मंत्री जी दो बच्चे हैं।
मुख्यमंत्री- हमें अपने घर बुलाओंगे?
दर्शन देवी- जी मंत्री जी, जरूर बुलायेंगे। हमारे अच्छे मकान बन गये हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
मुख्यमंत्री- तबस्सुम, यह बताओ कितने पैसे आये तुम्हारे खाते में?
तबस्सुम- जी, दो लाख रूपये आ चुके हैं, और पचास हजार की किस्त आज आनी है।
मुख्यमंत्री- किसी को कुछ दिया तो नहीं?
तबस्सुम- मुख्यमंत्री जी, किसी को कुछ नहीं दिया है।
मुख्यमंत्री- परिवार में तुम्हारे कितने सदस्य हैं?
तबस्सुम- हमारे परिवार में पांच सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री- बच्चों को खूब पढाओं, खूब लिखाओ जिससे कि वे देश के विकास में भागीदार बन सके।
बाद में तबस्सुम ने बताया कि, उसके पति मजदूरी करते हैं, वह जितना खुश अपना मकान बन जाने से है उससे दोगुनी खुशी आज मुख्यमंत्री से बात करके हुई है। डूडा का धन्यवाद करते हुए तबस्सुम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें यह भी ज्ञान दिया है, कि हम बच्चों को लिखाये पढ़ायें। तबस्सुम ने कहा कि उसे इस बात की खुशी है, कि गांव वाले भी सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं। हमारी आवाज़ भी वहां तक पहुंच सकती है। तबस्सुम का कहना था, कि सरकार के यहां हिन्दु मुस्लिम का कोई भेदभाव नहीं है और वह आज बहुत खुश है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button