कुशीनगर: सीएम योगी ने किया NEET 2020 की टॉपर आकांक्षा सिंह को सम्मानित

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वालीं आकांक्षा सिंह ने NEET 2020 में 100 फीसदी अंक हासिल कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वालीं आकांक्षा सिंह ने NEET 2020 में 100 फीसदी अंक हासिल कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। आकांक्षा को 720 में से 720 अंक मिले हैं। आकांक्षा की इस सफलता के बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी ने सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा-  आकांक्षा के मेडिकल की पढाई, हॉस्टल का पूरा खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाए जाएंगे। इसके अलावा गांव की एक सड़क का नाम भी आकांक्षा के नाम पर होगा। आकांक्षा ने कहा कि सीएम योगी से मिलना मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है। मिशन शक्ति से मुझे बहुत प्रेरणा मिली है।

आकांक्षा ने पिछले दिनों बताया था कि वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं। उन्होंने बाकी छात्र-छात्राओं से भी कहा कि हमेशा अपने सपने ऊंचे रखिए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। आकांक्षा ने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में हासिल की है।

आकांक्षा बताती हैं कि वह नीट की कोचिंग के लिए रोज तकरीबन 70 किलोमीटर दूर गोरखपुर जाती थीं। आकांक्षा ने हाईस्कूल से ही NEET की तैयारी शुरू कर दी थी। फिर उनकी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई दिल्ली में हुई। बाद में यहीं से उन्होंने NEET की कोचिंग भी की।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button