कासगंज: शुरु हो गयी है प्रदेश में बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती :डॉ राजपाल कश्यप

समाजवादी पार्टी पिछड़ा-दलित सम्मेलन आज जनपद कासगंज में आयोजित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुँ देवेंद्र सिंह यादव ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डाॅ राजपाल कश्यप रहे। अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, डॉ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

 

भाजपा करती है जातिगत राजनीति

डॉ0 राजपाल कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने को कहा था, पर आय आधी कर दी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की जनता को ठगने का काम भी किया है। जातीय जनगणना कराई जाए जिससे लोगों को हक मिल सके। लोगों को जाति-बिरादरी में लड़वाने में भाजपा सरकार आगे है।

उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी। लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं। जनता भाजपा का झूठ जान गयी है। बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गयी है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह राजपूत, आशा पाल जिलाध्यक्ष महिला सभा, ज़ीनत खान पूर्व विधायक, नेत्र पाल सिंह पूर्व विधायक, ज़ायद सुल्तान चेयरमैन साहबार नफ़ीज अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख अविनाश लोधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- भाजपा सरकार में लग गया है पूरी शिक्षा व्यवस्था को ग्रहण :डॉ0 कमलेश यादव

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button