आगरा में नाला निर्माण के लिए धरने पर बैठी महिला की मौत

धरना के 81वें दिन एक महिला की मौत हो गई । मृतका के बेटे ने मौत की पुष्टि की। आगरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आगरा (Agra)। धनौली क्षेत्र में मलपुरा के सिरौली मार्ग पर आरसीसी रोड और नाला निर्माण की मांग को 13 अक्टूबर से यहां सावित्री देवी के नेतृत्व में महिलाएं और पुरुष धरने पर बैठे थे। धरना के 81वें दिन एक महिला की मौत हो गई । मृतका के बेटे ने मौत की पुष्टि की। आगरा (Agra) पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आरसीसी निर्माण का कार्य शुरु

वहीं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस धरने में आगरा (Agra) के विकास नगर निवासी 65 वर्षीय रानी भी यहां धरने पर बैठी थीं। शनिवार रात 11 बजे धरना स्थल पर बने पंडाल में रानी देवी अन्य महिलाओं के साथ पंडाल में सोई थीं। सुबह छह बजे महिलाएं जाग गईं। लेकिन, रानी देवी नहीं जागी। महिलाओं ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद देखा तो उनकी सांसें बंद थीं। प्रशासन ने बुधवार को आरसीसी रोड का निर्माण तो शुरू करा दिया, लेकिन नाला निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। नाला निर्माण होने तक महिलाओं ने धरने पर बैठने का एलान किया था। इसी के तहत अभी तक धरना चल रहा है।

आगरा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार

आगरा (Agra)  में स्पा सेंटर के नाम से देह व्यापार का भंडाफोड़। बता दें की ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर स्थित एक स्पा सेंटर में  पुलिस ने छापेमारी कर छह युवकों और पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित स्पा सेंटर का चालक व उसका साथी मौके से फरार हो गया। मौके से एक रजिस्टर भी मिला है, जिसमें लड़कियों के नाम के आगे रकम लिखी हुई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button