कल्बे सादिक और अहमद पटेल के निधन पर रक्षामंत्री ने जताया दुख, कहा…

लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जाने माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वे आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे और हमेशा समाज मै भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया।

लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जाने माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वे आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे और हमेशा समाज मै भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। मौलाना कल्बे सादिक एक नेक और अजीम शख्सियत थे। मै उनके परिवार और चाहने वालो के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

ये भी पढ़े-मौलाना कल्बे सादिक की तालीमी खिदमात को कभी नहीं भुलाया जा सकता: कल्बे जवाद

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अहमद पटेल के अचानक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही सुलझे हुए नेता थे जिन्होंने अपनी पार्टी और जनता के लिए सराहनीय योगदान दिया। अहमद भाई ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अपने मित्र बनाए। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाए व्यक्त करता हूं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button