प्रभारी देवेन्द्र यादव के डोईवाला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव आज 9:00 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से डोईवाला पहुंचने पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र यादव आज 9:00 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से डोईवाला पहुंचने पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ तमाम विधायक और प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तमाम कार्यकर्ता भी प्रदेश प्रभारी के काफिले के साथ थे, डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और भीड़ को देखकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उत्साहित दिखे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का कार्यक्रम जहां संगठन को मजबूत करना है तो वहीं कार्यकर्ताओं में जोश भर कर उन्हें 2022 के लिए तैयार करना भी है।

आज के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्रदेश सचिव सागर मन वालों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में युवा प्रदेश प्रभारी ने आते ही जोश भर दिया है इसलिए 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को कांग्रेश के लोग चुनाव में भाजपा के खिलाफ ही मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगे।

डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से एकजुटता का परिचय देकर जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया उसे देख कर परवा दून कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए कमर कस ली है और भाजपा की कथनी करनी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जहां हल्ला बोल रही है तो वहीं जनता को कांग्रेस के पक्ष में करके 2022 के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने की बात कही।

उत्तराखंड का प्रभारी बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे देवेंद्र यादव ने कहा कि 2022 की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर ना और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए उनका यह पूरा कार्यक्रम रहेगा और संगठन व विधायकों के बीच तालमेल बनाकर आगरा में चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी जाएगी ताकि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सके।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में आज जिस तरह से जोश और उत्साह देखा गया उसको देखकर कहा जा सकता है कि युवा नेता पर और सोनिया गांधी और राहुल गांधी का विश्वास रंग ला सकता है क्योंकि कई खेमों में बंटी कांग्रेस आज प्रदेश प्रभारी के आने से एकजुट भी दिखी अब देखना यह होगा कि प्रदेश प्रभारी विधायक और कांग्रेस संगठन को किस तरह से अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं क्योंकि 2022 के चुनाव के लिए यह सारी कड़ी मशक्कत कांग्रेस का हाई कमान कर रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button