धनतेरस : इस दिन घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीज़, हो जाएंगे मालामाल

दिवाली से पहले कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी 12 नवंबर रात 09:30 बजे से अगले दिन 13 नवंबर को शाम 05:59 तक रहेगी

दिवाली से पहले कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार त्रयोदशी 12 नवंबर रात 09:30 बजे से अगले दिन 13 नवंबर को शाम 05:59 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी। इसलिए 13 नवंबर को शाम 05:59 से पहले धनतेरस मनाया जाएगा। 13 नवंबर को शाम 05:59 के बाद छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी शुरू हो जाएगी। इस दिन मुख्य द्वार पर जरूर करें ये रामबाण उपाय…….

1. धनतेरस या दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। पानी और फूल से भरे इस बर्तन को मुख्यद्वार की पूर्व या उत्तर दिशो में रखें। इससे घर के मुखिया को कई फायदे होंगे।

2. धनतेरस या दिवाली पर मुख्यद्वार पर लक्ष्मी के पैर का चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पैर की दिशा अंदर की तरफ होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: मेरठ: एमएलसी चुनाव नामांकन के लिए खुला खाता, इन बुजुर्गों ने भी ठोंकी ताल…

3. दिवाली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधना चाहिए। यदि तोरण आम की पत्ती, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो, तो और शुभ होता है।

4. दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के ऊपर देवाी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें कमल के फूल पर विराजित हों। ऐसा करने से घर-पिरवार को कई शुभ फल मिलते हैं।

5. घर-दुकान के दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। ऐसा न कर पाने पर लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button