तांबे के बर्तन में भूल से भी इन चीजों को रखने के बाद न करें उनका सेवन, हो सकती हैं ये बिमारी

आयुर्वेद के अनुसार, तांबा शरीर के वात, कफ और पित्त दोष को संतुलित रखता है। दअरसल, इनमें स्टरलाइजिंग गुण होते हैं, जो भोजन में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट कर देते हैं। वहीं, तांबा पानी के साथ मिलकर भी रासायनिक प्रतिक्रिया करता है, जिससे शरीर को बैक्टीरिया, इंफैक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

-रात को एक तांबे के जग में पानी भरकर रख दें और सुबह खाली पेट पीएं। आजकल मार्कीट में तांबे की बोतल भी मिलता है, जिससे आप दिनभर पानी पी सकते हैं।आप तांबे के बर्तन में खाना खा सकते हैं लेकिन इसमें सिट्रिक फूड्स, दहीं, नींबू का रस, छाछ, आचार खाने से बचें। इसमें मौजूद रसायन खट्टी चीजों के साथ गलत प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे घबराहट, जी मचलाना और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

1. वैसे तो नींबू पानी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। लेकिन, नींबू पानी को कभी भी तांबे के बर्तन में नहीं पीना चाहिए। ये आपकी हेल्थ के लिए नुक्सानदायक हो सकता है, क्यूंकि ये आपके पेट की समस्या को बढ़ा सकता है।

2. अगर आप तांबे में रखी किसी भी खट्टी चीज का सेवन करते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य को तकलीफ पहुंचा सकता है। इसलिए आप घरों में कभी भी आचार, आम, सिरका या मुरब्बा तांबे के बर्तन में न रखें।

3. आप अगर तांबे के बर्तन में दूध, पनीर या दही का सेवन करते हैं, तो आप अपनी इन आदतों को बदल लें, नही तो ये आपको कब्ज या फ़ूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button