गोवर्धन पूजा पर भूलकर भी न करें ये 7 काम

दीपावली के दूसरे दिन उत्तर और माध्य भारत में गोवर्धन पूजा का प्रचलन है। इस दिन को अन्नकूट महोत्सव भी कहते हैं।

दीपावली के दूसरे दिन उत्तर और माध्य भारत में गोवर्धन पूजा का प्रचलन है। इस दिन को अन्नकूट महोत्सव भी कहते हैं। इस दिन को ग्रमीण क्षेत्रों में पड़वा कहते हैं। इस दिन को द्यूतक्रीड़ा दिवस भी कहते हैं। यह दिवाली की श्रृंखला में चौथा उत्सव होता है। माना जाता है कि इस दिन पूजा से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जानिए इस दिन क्या नहीं करना चाहिए…

1. गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा भूलकर भी बंद कमरे में न करें। क्योंकि गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा खुले स्थान पर ही की जाती है।

ये भी पढ़े- भाईदूज को यादगार बनाने के लिए करें ये काम

2.इस दिन गायों की पूजा करते समय अपने ईष्ट देव और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना बिल्कुल भी न भूलें।
3.गोवर्धन पूजा के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं किए जाते। इसलिए भूलकर भी इस दिन चंद्रमा के दर्शन न करें।
4.यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने जाते हैं तो आप गंदे कपड़े पहनकर परिक्रमा बिल्कुल भी न करें।
5.गोवर्धन पूजा परिवार के सभी लोगों को अलग- अलग नहीं करनी चाहिए बल्कि एक जगह पर ही परिवार के सभी लोगों को गोवर्धन पूजा करनी चाहिए।
6.इस दिन पूजा में परिवार के किसी भी सदस्य को काले या नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
7.इस दिन आपको भूलकर भी किसी पेड़ या पौधे को न तो काटना चाहिए और न हीं उखाड़ना चाहिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button