2 साल से प्रेग्नेंट महिला के पेट का राज सुलझाने में जुटे हैं डॉक्टर, सच्चाई जानकर माथा पकड़ लेंगे

मेडिकल जगत में आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जिनपर यकीन कर पाना नामुमकिन होता है। अभी तक आपने किसी महिला के गर्भ में 9 महीने बच्चे पलते देखा होगा।

मेडिकल जगत में आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जिनपर यकीन कर पाना नामुमकिन होता है। अभी तक आपने किसी महिला के गर्भ में 9 महीने बच्चे पलते देखा होगा। इस दौरान महिला का पेट काफी फूल जाता है। लेकिन फिर वो नॉर्मल आकार में भी आए जाता है। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला की जिंदगी दो साल से बर्बादी के कगार पर है। चीन में एक महिला को उस वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा जब अचानक ही उसके पेट फूलने लगा। महिला को रहस्यमय तरीके से फूल रहे पेट के कारण काफी परेशामियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें –नरेश त्यागी हत्याकांड: बीजेपी विधायक ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

महिला का पेट अनियंत्रित तरीके फूल कर एक विशालकाय गुब्बारे की तरह दिखने लगा है। उसकी हालत ऐसी हो चुकी है कि अब वो जीना नहीं चाहती। महिला का पेट बीते दो साल से लगातार फूलता जा रहा है। उसने कई डॉक्टर्स से इसका इलाज करवाना चाहा लेकिन कोई भी इस रहस्यमई बीमारी को सुलझा नहीं पाया। महिला को अपने पेट की वजह से काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अभी तक कोई इसके पीछे की वजह और इसका उपाय नहीं बता पाया है।

चीन की रहने वाली इस महिला का पेट बीते दो सालों से फूलता जा रहा है। इसका आकार अभी तक बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बेहद रहस्यम हालत है। दो बच्चों की मां इस महिला की पहचान हुआंग गयुओक्सियन के रूप में हुई। उसके पेट का वजन 44 पाउंड यानी करीब 20 किलो है। और ये अभी और भी बढ़ रहा है। चीन के गुइझोऊ प्रांत के एक पिछड़े इलाके में रहने वाली हुआंग ने अब लोकल मीडिया से अपनी मदद की भीख मांगी है। उसने अपनी हालत उनके साथ शेयर करते हुए कहा कि किसी भी हाल में अब उसे इससे मुक्ति चाहिए। अपने फूले पेट की वजह से हुआंग ना तो चल पाती हैं, ना सो पाती हैं। यहां तक की वो अपने दोनों बच्चों की देखभाल भी नहीं कर पाती। गुइझोऊ प्रांत के जिस गांव में हुआंग रहती हैं, वहां के रहने वालीं ने लोगों से मदद मांगकर उसके लिए करीब 3 लाख 23 हजार रूपये जमा करने का टारगेट रखा है ताकि उसका इलाज स्पेशलिस्ट से करवाया जा सके।

हुआंग का कुल वजह करीब 56 किलो है। उसने Guizhou Urban Daily नाम के लोकल चैनल को इस हफ्ते अपनी हालत की जानकारी दी। उसने बताया कि दो साल पहले तक उसका पेट बिल्कुल फ्लैट था। लेकिन अचानक उसके पीरियड्स आए और फिर पेट के फूलने का सिलसिला शुरू हो गया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button