रोजाना दूध में भिगोकर खाएं ये चीज, बुढ़ापे और बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

क्या आप जानते हैं, छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। दोनों की तासीर गर्म होती है और दोनों शरीर को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं।

क्या आप जानते हैं, छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। दोनों की तासीर गर्म होती है और दोनों शरीर को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। गर्म तासीर होने के कारण ही सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। हर कोई ताउम्र जवां दिखना चाहता है। अगर आप की भी ऐसी ही हसरत है तो आप छुहारे के सेवन को लंबे समय तक तंदुरुस्त रख सकते हैं। जानिए इसके गजब के फायदे…

1.आयुर्वेद विज्ञान के मुताबिक छुहारा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं, इसलिए ये त्वचा को ड्राई होने से बचाते हैं। अगर रोजाना दूध के साथ चार से पांच छुहारों को पकाकर खाया जाए तो इससे स्किन लूज नहीं होती। ये बुढ़ापे को कोसों दूर रखने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़े-बड़ी खबर: यूपी के इन शहरों में पटाखों की बिक्री व जलाने पर लगा बैन

2.छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा। छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं।

3.जिन लोगों को कमर दर्द या गठिया की समस्या है उन्हें रोजाना छुहारे खाने चाहिए। ये बोन्स को मजबूत बनाने का काम करता है। साथ ही नसों की ब्लॉकेज खुलती है।

4.जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हैं उन्हें रोजाना 3-4 छुहारे को गर्म पानी में धोकर, गुठली हटाकर गाय के दूध के साथ उबालकर खाएं। ऐसा करने से जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।

5.जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें रोजाना सुबह-शाम 3 छुहारे खाने के बाद गर्म पानी पीना चाहिए। इससे आराम मिलेगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button