संडे हो या मंडे रोज खाएं दो अंडे, इन चीजों से मिलेगा छुटकारा

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जाता है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की जरूरत को आहार के माध्यम से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंडे का सेवन कर शरीर को पोषित करने में मदद मिल सकती है। ब्रेकफास्ट में अंडे लेने का सबसे ज्यादा फायदा होता है। रोजाना 2 Eggs खाकर जानिए किस तरह स्वस्थ रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- LG के मोबाइल फोन बंद, स्टॉक खत्म करने में जुटी कंपनी

 

– शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना दो अंडे जरूर खाएं क्योंकि इसके पीले भाग में भरपूर आयरन होता है।

– अंडे में मौजूद विटामिन, ओमेगा 3 और फैटी एसिड याद्दाश्त तेज करने का काम करते हैं।

– दो अंडे रोजाना खाकर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर सकते हैं। यह गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

– आंखों के लिए भी अंडे का सेवन बहुत काम का हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेटिना का स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। मोतियाबिंद की समस्या से भी बच सकते हैं।

– इसमें विटामिन और प्रोटीन भरपूर होने से हाथ पैरों या शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द से छुटकारा मिलता है। यह हड्डियां भी मजबूत करता है।

– अंडे में कोलीन की मात्रा ज्यादा होती है। यह एक ऐसा न्यूट्रीएंट है जो दिमाग को सिग्नल देता है। इससे मस्तिष्क संबंधी परेशानियां नहीं होती है।

– अंडे खाने से वजन पर भी फर्क पड़ता है। दो अंडे से शरीर को पूर पोषक तत्व मिल जाते हैं और इसे खाने से भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में रहता है।

-भारत में ज़्यादातर लोगों में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है। अंडों में मौजूद विटामिन-डी की मदद से शरीर कैलशियम को बेहतर तरीके से सोखेगा, जिससे हड्डियां और दांत हेल्दी रहते हैं।

– इसमें मौजूद बायोटिन, विटामिन बी12 और प्रोटीन स्वस्थ बालों और चमकती त्वचा के लिए जरूरी हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button