ज्यादा सेब खाने से सेहत को होते हैं नुकसान, देखें क्या है नुकसान

यह तो हम सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए फायदेमंद है और इसलिए हर किसी को सेब को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

यह तो हम सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए फायदेमंद है और इसलिए हर किसी को सेब को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि अगर हर दिन महज एक सेब का सेवन किया जाए तो व्यक्ति कई बीमारियों से खुद की रक्षा कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आप आवश्यकता से अधिक सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई बीमारियां होने का खतरा रहता है।

ये भी पढ़ेंबुलंदशहर : वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की तर्ज पर यूपी में वन डिस्ट्रिक वन क्राइम: जयंत चौधरी

पाचन संबंधी परेशानियांapples

डायटीशियन के अनुसार, फाइबर हमारे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है, लेकिन अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो यह बैकफ़ायर करते हुए सूजन और कब्ज की वजह बन सकता है। लोगों को उनकी उम्र और लिंग के आधार पर प्रतिदिन 20 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। 70 ग्राम से अधिक फाइबर की मात्रा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी एक दिन में दो से अधिक सेब के साथ एक स्वस्थ आहार ले रहे हैं, तो इससे पाचन संबंधी कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव होना

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सेब कार्बोहाइड्रेट में अत्यधिक समृद्ध होते हैं जो आपको ऊर्जावान बनाते हैं। इसके अलावा, यह सेरोटोनिन जैसे ‘फील-गुडÓ न्यूरोट्रांसमीटर को रिलीज करने में मदद करता है। लेकिन बहुत अधिक सेब होने से रक्त शर्करा में वृद्धि हो सकती है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। मधुमेह के लोगों के लिए, फलों के रूप में बहुत अधिक चीनी भी इंसुलिन संवेदनशीलता को खराब कर सकती है।

वजन का बढऩा

डायटीशियन के अनुसार, सेब में कार्ब्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण इसके सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। लेकिन अगर इसका सेवन अधिक किया जाए तो इससे वजन बढऩे या फिर उसके कम होने में समस्या होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर पहले कार्ब्स जलाता है, लेकिन बाद में यह आपकी बॉडी को फैट बर्न करने से प्रतिबंधित करता है, जिससे वजन कम करने में परेशानी होती है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button