सर्दियों में सिंघाड़े का सेवन करने से होते है ये गजब के फायदे…

पानी वाले सिंघाड़े तो आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या आप उसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं।

पानी वाले सिंघाड़े (chestnut) तो आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या आप उसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में सिंघाड़े बिकने शुरू हो जाते हैं। नवरात्र के समय भी इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है और अभी तो नवरात्र चल ही रहे हैं। सिंघाड़े (chestnut) में पॉलिफेनल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी कैंसर और एंटी फंगल माना जाता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा (chestnut) बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़े को नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

ये भी पढ़े-लखनऊ: विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के मकान की कुर्की

सिंघाड़ा (chestnut) बवासीर जैसी मुश्किल समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है।

सिंघाड़ा (chestnut) खाने से फटी एड़ि‍यां भी ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।

इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हड्ड‍ियां और दांत दोनों ही मजबूत रहते हैं। साथ ही यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है।

प्रेग्नेंसी में सिंघाड़ा (chestnut) खाने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा सिंघाड़ा खाने से पीरियड्स की समस्याएं भी ठीक होती हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button