राफेल के सामने घुटने टेकेंगे दुश्मन, दूसरी खेप पहुंची भारत

भारत चीन से तनातनी के बीच बुधवार को फ्रांस से तीन राफेल विमानों का दूसरा खेप भारत पहुंचा है। जिसकी जानकारी देते हुए वायु सेना ने बताया है कि, फ्रांस से उड़ान भरने के बाद ये विमान नॉनस्टॉप गुजरात के जामनगर एयरबेस पर देर शाम को भारत पहुंचे।

भारत चीन से तनातनी के बीच बुधवार को फ्रांस से तीन राफेल विमानों का दूसरा खेप भारत पहुंचा है। जिसकी जानकारी देते हुए वायु सेना ने बताया है कि, फ्रांस से उड़ान भरने के बाद ये विमान नॉनस्टॉप गुजरात के जामनगर एयरबेस पर देर शाम को भारत पहुंचे।

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, ‘रफाल विमानों की दूसरी खेप 4 नवंबर, 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना रुके शाम 8:14 बजे भारत पहुंची।’

 यह भी पढ़े: इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश जल्द,पश्चिमी यूपी के चर्चित अपराधी बदन सिंह बद्दो की जल्द करें गिरफ्तारी

वायु सेना में तीन और राफेल आने से सेना की ताकत और इजाफा हो गई हैं। आपको बता दे कि, इससे पहले 28 जुलाई को पांच रफाल विमान भारत पहुंचे थे और 10 सितंबर को अंबाला में आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए थे।

वहीं राफेल के भारत पहुंचे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, इसके लिए भारतीय वायु सेना के सदस्‍य बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने एक पेशेवर और सुरक्षित तरीके से अत्यधिक जटिल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

बताया जा रहा है कि, भारत ने फ्रांस से 36 राफेल ल़़डाकू विमानों की खरीद के लिए लगभग 59000 करोड़ रुपये खर्च किए है। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया का कहना है कि, सौदे के तहत भारत आने वाले सभी राफेल 2023 तक वायुसेना में शामिल हो जाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button