हर सपना बताता है आपका भविष्य, जानिए अपने सपनों की सच्चाई

यूं तो इंसान अक्सर नींद में कई सपने देखता है। कुछ सपने आपके साथ जिंदगी भर साथ रह जाते हैं और कुछ सपनों को हम भूल जाते है।

यूं तो इंसान अक्सर नींद में कई सपने देखता है। कुछ सपने आपके साथ जिंदगी भर साथ रह जाते हैं और कुछ सपनों को हम भूल जाते है। स्वप्न शास्त्र में सपनों का भी महत्व और अर्थ बताया गया है। सपनों का अर्थ पता न होने के कारण हम ज्यादा ध्यान नहीं देते। जानिए यहां …

अगर आप सपने में फूलों से भरे हुए पौधे देखते हैं या केले का फल लगा हुआ वृक्ष देखते हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन से सारी अशुभता दूर हो जाएगी। आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें –इस गुफा में आज मौजूद है रावण का शरीर, नहीं हुआ था अंतिम संस्कार

अगर आप सपने में अपने आप को किसी ऊंचे स्थान पर देखते हैं या सीढ़ियां चढ़ते हुए देखते हैं, तो समझ जाएं कि जल्द ही असल जीवन में आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले हैं। कार्यक्षेत्र और नौकरी में उन्नति हो सकती है।

सपने में कुम्हार को घड़ा बनाते हुए देखना बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि जल्दी ही आपके जीवन से सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं, और आपको धन-संपदा मिल सकती हैं।

अगर आप अपने आप को सपने में पंडित के रुप में पत्रिका या पंचांग देखते हुए पाते हैं, आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होने के संकेत होते हैं। व्यापार में फायदे के संकेत हैं।

अगर आप सपने में सुपारी, नारियल अखरोट आदि देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको अत्यधिक धन की प्राप्ति होने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button