70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का रविवार की दोपहर को मुंबई में निधन हो गया। वह 88 साल की थी। शशिकला का निधन रविवार को उनके मुंबई स्थित आवास में हो गया। हीं इस खबर के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला (Sasikala) का रविवार की दोपहर को मुंबई में निधन हो गया। वह 88 साल की थी। शशिकला का निधन रविवार को उनके मुंबई स्थित आवास में हो गया। वहीं इस खबर के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बॉलीवुड के कई सितारे और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दिशा पटानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, फोटोज देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह…

शशिकला (Sasikala)  का पूरा शशिकला जवलकर था। उनका जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में साल 1932 में हुआ था। शशिकला के पिता एक बिजनेसमैन थे। वह एक मराठी परिवार से थी।  उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

शशिकला (Sasikala) की करियर की पहली फिल्म जीनत थी। वहीं साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था। उन्होंने ने अपने करियर में हिट फिल्मों दी। इन फिल्मों में ‘पत्थर और फूल’, ‘गुमराह’, ‘खूबसूरत’, ‘सुजाता’, ‘अनुपमा’, जैसी फिल्में शामिल है।

आपको बता दें कि फिल्मों के साथ-साथ शशिकला (Sasikala) ने टीवी में भी काम किया था। शशिकला सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button