कौशांबी: किसान बिल वपास नहीं होने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता पैदल जाएंगे दिल्ली

कौशाम्बी जिले में भारत बंद के समर्थन में किसान यूनियन के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुँचे।

कौशाम्बी जिले में भारत बंद के समर्थन में किसान (Farmers) यूनियन के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुँचे। वहाँ किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने बिल के विरोध में एक सभा किया। किसान यूनियन के सभा के दौरान पुलिस भी काफी मुस्तैद दिखाई पड़ी। इस सभा में किसानों ने सर्वसम्मति से अपनी बात रखी जिस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार यह काला कानून जल्द वापस नहीं लेती है तो कौशांबी जिले के किसान हाईवे से पैदल मार्च करते हुए दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

ये भी पढ़े-9 दिसंबर को गोरखपुर का दौरा करेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल लागू होने के बाद से देश भर की किसानों (Farmers) में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में किसानों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद का आवाहन किया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस सुबह से ही काफी मुस्तैद दिखाई दे रही थी। किसानों द्वारा भारत बंद के आवाहन के समर्थन में किसान यूनियन के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे। किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिषद में एक बैठक का भी आयोजन किया।

इस बैठक में किसान (Farmers) यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक करते हुए किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि 9 दिसंबर तक यदि सरकार किसान बिल पर सही फैसला नहीं करती है तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचेगी।

Report- Saif Rizvi

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button