FIFA World Cup 2018: वर्ल्ड कप के दूसरे दिन गूगल ने डूडल बनाकर दिखाया, क्यों इन देशों में अहम है फुटबॉल

गुरुवार को शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप के साथ ही गूगल ने भी अपने 32 डूडल की श्रृंखला शुरू कर दी है. गूगल ने गुरुवार को अपने एक ब्लॉग में कहा था कि  पूरे फीफा वर्ल्ड कप के दौरान वो हर दिन खास डूडल तैयार करेंगे.

शुक्रवार को गूगल ने अपने डूडल में छह देशों के कलाकरों की तस्वीरें जारी की जो ये बताती हैं कि उनके देश में फुटबॉल खेल के क्या मायने हैं. इजिप्ट, ईरान, मोरक्को, पुर्तगाल, स्पेन और उरुग्वे के कलाकारों ने अपने देश में इस खेल के लिए प्यार और जुनून को तस्वीरों के तौर पर दिखाया. फीफा में शुक्रवार को होने वाले तीन मुकाबलों मे ये छह टीमें उतरेंगी.

इजिप्ट के शेनावे ने कहा ‘ये हमारे देश की के की आत्मा है’. उनकी तस्वीर में कुछ बच्चे बाजार में फुटबॉल खेल रहे हैं.

इजिप्ट

                                                                                             इजिप्ट

egypt

पु्र्तगाल के टिएगो गालो ने कहा ‘हमारे देश में आप जहां जाएंगे हर कोने में हर कॉफी शॉप पर हर जगह लोग आपको फुटबॉल के बारे में बात करते दिखाई देंगे.’

पुर्तगाल

                                                                                       पुर्तगाल

स्पेन के लोजानों ने कहा ‘फुटबॉल हमारे देश में खेलों का राजा है.ये हर स्पेन वासी के जिंदगी का हिस्सा है. ‘

स्पेन

                                                                                            स्पेन

ईरान के राशिन ने कहा ‘फुटबॉल हमारे देश का सबसे अहम खेल है. इरान के लोग फुटबॉल देखना और खेलना बहुत पसंद करते हैं. वर्ल्ड कप हमारे देश को साथ लाता है.’

ईरान

                                                              ईरान
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button