फिरोजाबाद : बाइक सवार बदमाशों ने परचून विक्रेता को मारी गोली

घटना के बाद मैनपुरी चौराहे का पूरा बाजार बंद हो गया। परिजनों ने घायल को नजदीक ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फिरोजाबाद : शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी चौराहे पर एक पूर्व प्रधान खोखा स्वामी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली परचूनविक्रेता के सीने को चीरती हुई निकल गई। अचानक फायरिंग की आवाज और चीख पुकार सुन आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद मैनपुरी चौराहे का पूरा बाजार बंद हो गया। परिजनों ने घायल को नजदीक ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े-क्या The Kashmir Files एक पक्ष पर केंद्रित हैं ?

थाना सिरसागंज के गांव भूड़ा भरथरा निवासी पूर्व प्रधान एवरन सिंह (55) पुत्र पन्नालाल मैनपुरी चौराहे पर लकड़ी का खोखा रख कर परचून का सामान बेंच कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। बुधवार सायं आठ बजे के करीब दुकान पर बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और एवरन सिंह से विवाद करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाला और दुकानदार के सीने पर फायर कर दिया। गोली पूर्व प्रधान के सीने को चीरती हुई पीछे की साइड में निकल गई।

अचानक हुए फायर और चीख पुकार से आसपास के दुकानदारों और चौराहे पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। चौराहे की सभी दुकानें बंद हो गईं। गोलीकांड की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पडौसी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट- बृजेश राठौर फिरोजाबाद

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button