रामपुर: वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, पिंजरे में किया कैद
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार तहसील के खेड़ा पार्सल में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को गुरुवार की रात को पिंजरे में कैद किया गया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार तहसील के खेड़ा पार्सल में आतंक का पर्याय बने तेंदुए (Leopard) को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को गुरुवार की रात को पिंजरे में कैद किया गया।
ये भी पढ़े-इन चीजों को रोजाना खाने से मात्र 2 महीने में चौड़ा हो जाएगा पुरुषों का शरीर…
रामपुर के स्वार के क्षेत्र खेडा पार्सल में दो महीने बाद बन विभाग की टीम ने तेन्दुआ (Leopard) पकड़ लिया। खेडा पार्सल में दो महीनों से तेंदुए की आहट हो रही थी लेकिन कई ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा भी था।
ग्रामीणों का कहना है कि हमने अपने क्षेत्र में नर मादा और एक बच्चा तेंदुए (Leopard) का देखा था लगभग दो महीनों से तेंदुए को देखे गए स्थान पर वन विभाग की टीम के कर्मचारी मोके पर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे कई दिनों पहले गन्ने के एक खेत मे पिंजरा लगा रखा था आज तेन्दुआ अपना शिकार करते हुए पिंजरे के अंदर चला गया।
डीएफओ राजीव कुमार अपनी टीम के साथ खेडा मार्शल में मोके पर पहुँचे गन्ने के खेत मे लगे पिंजरे को हाइड्रा द्वारा उठाकर गन्ने के खेत के वाहर निकाला गया।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]