लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के परिवार के इस सदस्य को किया गया गिरफ्तार

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को गुरुवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में गिरफ्तार कर लिया गया है।

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) के बेटे अनिल प्रजापति को गुरुवार को लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गोमती नगर विस्तार में आय से अधिक संपत्ति व जालसाजी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

राजधानी पुलिस काफी समय से अनिल की तलाश कर रही थी, जिसे गुरुवार दोपहर में दबोच लिया गया। गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) के बेटे अनिल प्रजापति के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी।

ये भी पढ़े-कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर टली सुनवाई

गायत्री के पूर्व परिचित व उनकी कंपनी में काम करने वाले ब्रिज भवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री व उनके बेटे समेत अन्य पर एफआइआर दर्ज कराई थी। गुरुवार को अनिल प्रजापत‍ि कोर्ट में पेशी पर आए अपने पिता से मिलने आया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर को फोन पर इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपित को दबोच लिया गया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button