अरविन्द अकेला कल्लू और चांदनी सिंह का मजेदार वीडियो सांग “चंदा देदs phone pay” रिलीज होते ही हुआ वायरल, मिल रहे लाखों व्यूज

सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक गाने लाते रहते हैं। दशहरा की थीम पर बेस्ड अरविन्द अकेला कल्लू का एक मजेदार गीत "चंदा देदs phone pay" रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए एक से बढ़कर एक गाने लाते रहते हैं। दशहरा की थीम पर बेस्ड अरविन्द अकेला कल्लू का एक मजेदार गीत “चंदा देदs phone pay” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट हीरोइन चांदनी सिंह ने काम किया है जो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। गाने में दोनों की नोकझोंक बड़ी दिलचस्प है। अरविन्द अकेला कल्लू और पॉपुलर गायिका शिल्पी राज की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से भव्य रूप से शूट किया गया है।

इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और चांदनी सिंह की गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
फेमस गीतकार अखिलेश कश्यप की नई म्यूजिक कंपनी अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना रिलीज हुआ है। फुल टू इंटरटेनिंग इस सांग को कुछ ही घन्टे में लाखो व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने जा रहा है।

वायरल हो रहा गाना चंदा देदs phone pay एक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू दोस्तों के साथ चांदनी सिंह के घर जाते हैं और दशहरा का चंदा मांगते हैं तो चांदनी कहती हैं कि फिलहाल उनके पास पैसा नही है। इस पर कल्लू उन्हें कहते हैं चंदा देदs phone pay” गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। चांदनी सिंह हरे और लाल रंग की साड़ी मे बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं। कल्लू का डांस धमाल मचाने वाला है। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। निर्देशक पंकज सोनी हैं। म्यूज़िक कंपनी अन्नपूर्णा फिल्म्स है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button