गोंडा : पुजारी पर हमले के मामले में अबतक पुलिस के हाथ हैं खाली

गोंडा में राम जानकी मंदिर मनोरमा के पुजारी पर हमला करने का वाला मुख्य आरोपी को 48 घंटे के बाद भी

गोंडा में राम जानकी मंदिर मनोरमा के पुजारी पर हमला करने का वाला मुख्य आरोपी को 48 घंटे के बाद भी नहीं पकड़ा गया है। वारदात में शामिल भूमाफिया मुख्य आरोपी अमर सिंह अभी भी फरार है। उसपर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात में गोली मार दी गई थी। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है. बहरहाल, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी थी।

महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ था। उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए थे। बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी थी। जानकारी के अनुसार, रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं। बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी. सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी।

 

 

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button