गोवर्धन पूजा: अन्नकूट महोत्सव पर खुश रहना क्यों है जरूरी? जानिए वजह…

अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही दारिद्रय का नाश होकर मनुष्य जीवनपर्यंत सुखी और समृद्ध रहता है।

अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही दारिद्रय का नाश होकर मनुष्य जीवनपर्यंत सुखी और समृद्ध रहता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन कोई मनुष्य दुखी रहता है तो वह वर्षभर दुखी ही रहेगा। इसलिए हर मनुष्य को इस दिन प्रसन्न रहकर भगवान श्रीकृष्‍ण के प्रिय अन्नकूट उत्सव को भक्तिपूर्वक तथा आनंदपूर्वक मनाना चाहिए।

यह भी पढ़े: 492 साल बाद भव्य स्वागत को तैयार अयोध्या, राम के दीदार का हो रहा 16 श्रृंगार

गोवर्धन पूजा विधि
इस दिन सुबह के समय गाय के गोबर से गोवर्धन बनाएं। शास्त्र में उसको शिखर प्रयुक्त, वृक्ष-शाखादि से संयुक्त और पुष्पादि से सुशोभित बनाने का विधान है, किन्तु अनेक स्थानों पर उसे मनुष्य के आकार का बनाकर पुष्पों, लताओं आदि से सजाते हैं। शुभ मुहूर्त में उसका धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल, फूल, खील, बताशे आदि से पूजन करें। पूजा के बाद गोवर्धनजी की जय बोलते हुए सात बार उनकी परिक्रमा करें। गोवर्धनजी लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाए जाते हैं। इनकी नाभि की जगह एक कटोरी या मिट्टी का दीपक रखा जाता है। पूजा के समय ‘गोवर्धन धराधार गोकुलत्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रदो भव।।’ से उनकी प्रार्थना करें। इसके बाद गायों का आवाहन करके उनका यथा-विधि पूजन करें और ‘लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता। घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।।’ से उनकी प्रार्थना करें।

अन्नकूट महोत्सव-इस दिन घर और मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से भगवान को भोग लगाया जाता है। इस दिन गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उसके समीप विराजमान कृष्ण के सम्मुख गाय तथा ग्वाल-बालों की रोली, चावल, फूल, जल, मौली, दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा और परिक्रमा की जाती है।

पशु पूजा- ग्रामीण क्षेत्र में अन्नकूट महोत्सव इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन नए अनाज की शुरुआत भगवान को भोग लगाकर की जाती है। इस दिन गाय-बैल आदि पशुओं को स्नान कराके धूप-चंदन तथा फूल माला पहनाकर उनका पूजन किया जाता है और गौमाता को मिठाई खिलाकर उसकी आरती उतारते हैं तथा प्रदक्षिणा भी करते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button