जिंदा कौमें सरकार बदलने के लिए पांच साल तक इंतजार नही करती- डॉ० लोहिया

आज समाजवादी छात्रसभा द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी विचारक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,डॉ०लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व गोष्ठी की गई।

गोष्ठी में उपस्थित सभी नौजवानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोहिया के विचारों पर चलकर देश मे समाजवादी मूल्यों को स्थापित करने की बात कही।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्रसभा के नि०प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव मास्टर ने कहा कि डॉ लोहिया सदैव समाज के वंचित और शोषित तबके के प्रतिनिधित्व व मजबूती की वकालत करते थे।भारत की समाजवादी राजनीति में राम मनोहर लोहिया को आखिरी चिंतक माना जा सकता है. उनके विचार हमेशा ही भारतीय राजनीति में अलग रहे थे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ लोहिया ने नेहरू की नीतियों के खिलाफ जंग छेड़ी, और इतने कद्दावर नेता के खिलाफ उन्हीं की लोकसभा सीट फूलपुर से चुनाव भी लड़ा।

इरादा था कि नेहरू की गलतियां सबके सामने लाई जाएं,इस काम मे कुछ हद तक वो सफल भी हुए। जिन भी बूथों पर लोहिया ने प्रचार किया वहां पर नेहरू को हार का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम का संचालन छात्रनेता माधुर्य सिंह मधुर व आयोजन समाजवादी छात्रसभा के इकाई अध्यक्ष अवनीश यादव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री अनिल यादव मास्टर,महेंद्र सिंह यादव,माधुर्य सिंह मधुर,अवनीश यादव,गौरव पांडेय,अतुल यादव, लकी सिंह गोंडा, सौरभ सिंह,शिवम कृष्णा, हिमांशु यादव,शांतनु यादव, दीपेश गुप्ता, मनीष कुमार, मो०इरफान,अजीत विधायक,इंद्रजीत कुमार डिंपू, सुधीर बाला, राणा प्रताप सिंह,तुषार सिंह व अन्य छात्र उपस्थित रहे।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button