यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, जरुर देखें अपना राशिफल

मेष: लक्ष्मी जी की कृपा आप पर रहने वाली है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। वैसे लेनदेन करते समय सतर्क रहें। शासकीय काम आसानी से पूरे होंगे। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर सकेंगे।

वृषभ: गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। शारीरिक कष्ट या रोगों से छुटकारा मिल सकता है। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा गुजरेगा। कारोबार के लिए भी दिन अच्छा है।

मिथुन:दिन अच्छा रहने वाला है। अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। युवाओं को करियर के संबंध में अच्छी सूचना मिल सकती है।

कर्क: यात्रा का योग बन रहा है। अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अनजान लोगों से बचें, नुकसान की आशंका बनी रहेगी। आय की स्थिति सम बनी रहेगी।

सिंह:कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी और मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें।

कन्या: काम के बोझ के कारण तनाव रह सकता है। किसी सहकर्मी से मतभेद की भी आशंका है। धन और आय के लिहाज से दिन अच्छा है। वैसे खर्च की अधिकता भी रहेगी। छात्रों को और मेहनत की जरूरत है। निराशा रह सकती है।

तुला: संतान पक्ष से लाभ की उम्मीद है। कारोबार में मुनाफा रहेगा। लक्ष्मी जी की कृपा रहने वाली है। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य का हालांकि ख्याल रखें।

वृश्चिक: घर-परिवार में कलह की स्थिति रह सकती है। कार्यों को पूरा करने में बाधा आएगी। शत्रु हावी रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मतभेद परेशान कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है।

धनु: दिन अच्छा रहने वाला है। नए कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने मित्र या फिर रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। विरोधियों से बच कर रहें। किसी विवाद में नहीं उलझे। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मकर: आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। हालांकि, काम का बोझ रहेगा। दफ्तर में व्यस्तता रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी रह सकती है। सार्वजनिक जगहों पर अपनी वाणी को लेकर संयम बरतें।

कुंभ: इस राशि के जातक को कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी और के विवाद में खुद को नहीं उलझाएं। विवादों से बचें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। अनजान लोगों से भी दूरी बना कर रखें। मन में तनाव रह सकता है।

मीन: कार्यालय में सहकर्मी से बहस हो सकती है। तनाव रहेगा। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। खानपान का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button