Horoscope 04 March 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। किसको मिल सकती हैं खुशियां और किस राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। जानें आपकी राशि के बारे में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा। Horoscope 04 March 2021

मेष

Horoscope- मेष राशि के लिए आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी. सुबह-सुबह किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में यदि आप समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। उग्र होने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा।

वृष

Horoscope- वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन की समस्याओं का आज अंत होगा। आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सबसे रूमानी दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है।

ये भी पढ़े-बिजनौर: अमानवीय करतूत, खाकी वर्दी पहने दरोगा ने गरीब सब्जी वाले के साथ किया दुर्व्यवहार

मिथुन

Horoscope- मिथुन के व्यकियों का लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी. आपके मार्ग में जो बाधा आ रही थी आज वह दूर हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। वहीं रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आपके प्रिय के स्वभाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। पैसों की बात तो आमदनी से अधिक खर्च होने की संभावना है।

कर्क

Horoscope- कर्क राशि वालों अपनी सेहत का ध्यान दें अन्यथा आने वाले दिनों में आपको कोई गंभीर रोग घेर सकता है. पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपका बजट भी संतुलित रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया काम करने से बचना होगा, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय गुजारेंगे।

सिंह

Horoscope- सिंह राशि वाले को आज के दिन संभलकर रहे। आपके विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। हालांकि आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आर्थिक समस्याओं के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर जरूर गौर करें। इस समय जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। किसी बात को लेकर आपके जीवनसाथी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी।

कन्या

Horoscope- कन्या राशि वाले लोग बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम आज बन सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से कलह हो सकती है। मुमकिन है घर के कुछ सदस्य आपकी बातों से सहमत न रहें। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

तुला

Horoscope- तुला राशि वाले लोग के लिए दफ्तर में आज काम कुछ अधिक रहेगा जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपकी इस मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिल सकता है। कामचोरी और आलस्य से आपको बचना होगा। पेशेवर हो या निजी जीवन आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर कई सारी जिम्मेदरियों को पूरा करने का दबाव रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आज किसी अपने की वित्तीय रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक

Horoscope- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कामकाज के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार हो या नौकरी आज अचानक आपको कोई बड़ा फयादा हो सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद परिजनों के साथ ऐसा समय बिताकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे।

धनु

Horoscope- धनु राशि वालो को कामकाज में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आसानी से आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें।

मकर

Horoscope- आज का दिन मकर राशि वालों का धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अगर आप शांति और सूझ बुझ से काम लेते हैं तो कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आपसी तालमेल बिगड़ने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बांटने से बचें। आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े मुनाफे की प्राप्ति नहीं होगी।

कुंभ

Horoscope- कुंभ राशि वाले के लिए आज के दिन किसी गरीब को तोहफा देने के लिए अच्छा रहेगा हालांकि अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी गति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आज आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि सफर करते समय आप पूरी सावधानी बरतें। इस वैश्विक महामारी के प्रति आप अलर्ट रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा।

मीन

Horoscope- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। साथ ही पैसों को लेकर किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है। आप गुस्से में आकर कोई काम न करें। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। गंभीर घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं जिसका आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें। आपका जिद्दी स्वभाव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button