अभी-अभी : बीजेपी सांसद के घर टूटा दुःखों का पहाड़ , इस सदस्य की हुई मौत

बीजेपी सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी की पोती पटाखे से गंभीर रूप से झुलस गयी थी। इलाज के दौरान पोती की मौत हो गयी है।

बीजेपी सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी की पोती पटाखे से गंभीर रूप से झुलस गयी थी। इलाज के दौरान पोती की मौत हो गयी है। इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की छह साल की पौत्री सोमवार को बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय 60 प्रतिशत जल गई थी। शाम तकरीबन 4.30 बजे हादसा होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था।

उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद सांसद ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव से बात की थी।

ये भी पढ़े-बुलंदशहर: दीपों से भारत का नक्शा बनाकर पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे

सांसद डॉ. रीता जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज आवास पर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे।

इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक लखनऊ में हैं और वहीं से सीधे दिल्ली पहुंच रहे हैं। मयंक की शादी 2007 में हुई थी। किया उनकी इकलौती बेटी है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button