सहारनपुर: पति ने अपनी पत्नी और सास के साथ किया ये दिल दलहा देने वाला काम
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिनदहाड़े दो महिलाओं पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिनदहाड़े दो महिलाओं पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही साथ अपनी सास को भी बेरहमी से गोली (shot) मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
रुखसार और उसकी मां दोनों को दो-दो गोली मार दी
पुलिस महकमे ने मौके पर पहुंचकर दोनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर रुखसार नाम की 20 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के आलमपुर गांव में आज दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर करते हुए रुखसार और उसकी मां दोनों को दो-दो गोली (shot) मार दी।
ये भी पढ़े-भारतीयों ने साल 2020 में गूगल पर इन चीजों को सबसे ज्यादा किया सर्च, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गोलियों की गड़गड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान रुखसार नाम की महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि रुखसार और उसके पति मोहसिन के बीच में तीन तलाक का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन था जिसको लेकर रुखसार और उसके पति मोहसीन के बीच में विवाद चला आ रहा था।
मोहसिन की सास गंभीर रूप से घायल हो गई
विवाद के कारण ही आज सुबह मोहसिन ने गांव आलमपुर में पहुंचकर अपनी पत्नी रुखसार और उसकी मां को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जबकि मोहसिन की सास गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]